
x
बड़ा हादसा हुआ.
देवास (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के देवास जिले में बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार से दौड़ रहा डंपर डिवाइडर को तोड़ते हुए एक ऑटो से जा टकराया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह जेल चौराहे के पास तेज रफ्तार से दौड़ रहा एक डंपर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ जा पहुंचा और उसने वहां से गुजर रहे एक आटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है, वही डंपर में सवार एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं।
बताया गया है कि ऑटो में सवार जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें एक महिला और उसके दो बच्चे शामिल हैं, वही महिला के पति की हालत गंभीर बनी हुई है। यह सभी लोग सागर के निवासी बताए जा रहे हैं। डंपर की टक्कर से ऑटो इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ कि उसमें फंसे मृतकों और घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





