भारत

आईएएस अतहर आमिर की होने वाली दुल्हनिया, कहा- आपके अगले जन्मदिन को आपकी पत्नी के रूप में मनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती...जानें पूरी बात

jantaserishta.com
7 Sept 2022 11:59 AM IST
आईएएस अतहर आमिर की होने वाली दुल्हनिया, कहा- आपके अगले जन्मदिन को आपकी पत्नी के रूप में मनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती...जानें पूरी बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: कश्मीरी IAS अतहर आमिर खान डॉक्टर महरीन काजी संग शादी करने जा रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की थीं. अब महरीन ने अतहर के साथ कुछ और रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें कपल बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. इस तस्वीर पर आईएएस अतहर ने अपनी होने वाली पत्नी महरीन के लिए खास मैसेज लिखा है.
बता दें कि IAS अतहर आमिर और डॉक्टर महरीन काजी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वे अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं. अतहर के जन्मदिन पर भी महरीन ने अपने इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक तस्वीर पोस्ट की. इसके साथ उन्होंने एक प्यार भरा मैसेज भी लिखा.
महरीन काजी ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- ये दिन मेरे लिए सबसे खास दिन रहेगा. मेरे 'जीवन की रोशनी' को जन्मदिन की शुभकामनाएं. आप वह उपहार हैं, जिसे ब्रह्मांड ने मुझे दिया है. सबसे अच्छा साथी, प्रेमी और मेरा सबसे अच्छा दोस्त. आपका दिन, साल और जीवन सबसे अच्छा बीते. आपके अगले जन्मदिन को आपकी पत्नी के रूप में मनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती.
मंगेतर महरीन काजी के इस पोस्ट पर आईएएस अतहर आमिर ने रिएक्ट किया. अतहर ने कमेन्ट कर लिखा- थैंक्यू सो मच मेरी जान. आपने मुझे सच में ब्लेस्ड फील करा दिया. आई लव यू.
महरीन की इस पोस्ट को करीब 50 हजार लाइक्स मिले हैं. हजारों लोगों ने उनकी तस्वीर पर रिएक्शन दिए हैं. यूजर्स ने आईएएस अतहर को जन्मदिन की बधाई देने के साथ कपल को उनकी आगे की लाइफ के लिए शुभकामनायें भी दी हैं.
बता दें कि आईएएस अतहर आमिर (IAS Athar Aamir Khan) श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर हैं. वे दोबारा शादी रचाने जा रहे हैं. उनकी पहली शादी आईएएस टीना डाबी (IAS Tina Dabi) से हुई थी. तलाक के बाद अब वो कश्मीर की ही रहने वाली डॉक्टर महरीन काजी (Dr. Mehreen Qazi) से शादी करने जे रहे हैं. हाल ही में उनकी इंगेजमेंट हुई थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story