भारत

अजीबोगरीब मांगों को लेकर शख्स ने मंदिर के गुंबद पर चढ़ घंटों किया तमाशा, हलकान रहे पुलिस-प्रशासन के अफसर

jantaserishta.com
1 Nov 2022 5:02 PM IST
अजीबोगरीब मांगों को लेकर शख्स ने मंदिर के गुंबद पर चढ़ घंटों किया तमाशा, हलकान रहे पुलिस-प्रशासन के अफसर
x
फिर...
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के लोहरदगा में एक शख्स ने अजीबोगरीब मांगों को लेकर मंदिर के गुंबद पर चढ़कर इस कदर तमाशा किया कि स्थानीय लोगों और पुलिस से लेकर जिला प्रशासन के आला अफसरों तक को दो घंटे तक हलकान होना पड़ा। वह अपने लिए दो हेलीकॉप्टर, गांव में हर व्यक्ति के लिए पक्का मकान, शहर की सड़कों को ट्रैफिक मुक्त करने सहित कई तरह की विचित्र मांगें कर रहा था। बड़ी मशक्कत के बाद उसे गुंबद से नीचे उतारा जा सका। उसने मंदिर के शीर्ष पर फहर रहे ध्वज को तोड़ दिया और हथौड़े से गुंबद को भी नुकसान पहुंचाया। युवक की मेडिकल जांच करायी जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है या फिर उसने जानबूझ कर हंगामा खड़ा किया था।
लोहरदगा में रियाडा चौक पर स्थित जिस मंदिर पर चढ़कर शख्स ने हंगामा किया, वह बहुमंजिला है। मंदिर में इन दिनों मरम्मत और रंग-रोगन का काम चल रहा था और इस वजह से वहां सीढ़ी भी लगी हुई थी। यह शख्स सोमवार की शाम मंदिर के शिखर पर जा चढा और तोड़फोड़ करने लगा। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जुट गए। उसके हाथ में एक हथौड़ा भी था, जिससे उसने गुंबज को क्षतिग्रस्त भी कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। उसे नीचे उतारने की कोशिश की गई तो वह और ऊपर सबसे ऊंचे शिखर पर जा पहुंचा। पुलिस माइक से अनाउंस कर उससे नीचे आने का आग्रह करती रही, लेकिन वह नीचे आने को तैयार नहीं था। इस दौरान मंदिर के नीचे भारी भीड़ जमा हो गई। अंतत: लोहरदगा के उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण और एसपी आर रामकुमार को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद किसी तरह नीचे उतारा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story