भारत
विरोध के चलते दिल्ली मेट्रो ने दो स्टेशनों के प्रवेश-निकास द्वार बंद किए
jantaserishta.com
28 May 2023 10:31 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| नए संसद भवन के बाहर महिलाओं की पंचायत आयोजित करने के पहलवानों के आह्वान से पहले दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों के लिए दो मेट्रो स्टेशन - केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन के सभी प्रवेश-निकास द्वार बंद कर दिए हैं। ऐसा किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए किया गया है।
मेट्रो के एक ट्वीट में कहा गया, दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन के सभी प्रवेश द्वार यात्रियों की आवाजाही के लिए बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, केंद्रीय सचिवालय में इंटरचेंज सुविधाएं उपलब्ध हैं। केंद्रीय सचिवालय में यात्रियों को मेट्रो ट्रेनों को बदलने की अनुमति है। दिल्ली पुलिस ने नए संसद भवन के आसपास और मेट्रो स्टेशन के गेट के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





