भारत
चक्रधरपुर रेल मंडल में ग्रामीणों के आंदोलन से मुंबई-हावड़ा रेललाइन पर ट्रेनें जहां-तहां रुकीं
jantaserishta.com
22 Feb 2023 1:39 PM IST

x
फाइल फोटो
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत बामड़ा रेलवे स्टेशन पर स्थानी नागरिकों के आंदोलन के कारण बुधवार सुबह से ही ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह बाधित हो गया है। बामड़ा और आसपास के लोग ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक पर उतर आये हैं। इस आंदोलन के कारण हावड़ा-मुंबई मेन रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।
चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों में कई ट्रेनें रुक गई हैं। इससे यात्री काफी परेशान हैं।
बामड़ा के ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि कोरोना काल से पहले जितनी ट्रेनें यहां रुकती थीं, उस व्यवस्था को फिर से बहाल किया जाए।
पहले छह ट्रेनों का ठहराव बामड़ा और बागडीह स्टेशन पर होता था। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रेन नहीं मिलने से वे काफी परेशान हैं। बार बार मांग पत्र सौंपने के बाद भी रेलवे के अफसर उनकी मांग नहीं सुन रहे हैं, इसलिए मजबूरन उन्हें रेल चक्का जाम करना पड़ रहा है।
रेलवे के अधिकारी जाम को हटाने को लेकर ग्रामीणों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है।
Tagsझारखंडचक्रधरपुर रेल मंडलबामड़ा रेलवे स्टेशनमुंबई-हावड़ा रेललाइनट्रेनेंरेलवेरेलवे न्यूज़JharkhandChakradharpur Railway DivisionBamda Railway StationMumbai-Howrah RaillineTrainsRailwayRailway News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





