भारत

ग्रैप लागू होने से ट्विन टावर का मलबा हटाने का काम रुका, मजदूरों की छुट्टी

jantaserishta.com
8 Nov 2022 5:12 PM IST
ग्रैप लागू होने से ट्विन टावर का मलबा हटाने का काम रुका, मजदूरों की छुट्टी
x
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर 93 ए स्थित ट्विन टावर के मलवा हटाने के काम नवंबर में प्रदूषण बढ़ने से प्रभावित हुआ है और यहां पर मलबा हटाने को रोक दिया गया है। ग्रैप लागू होने के बाद भी शहर की आबोहवा लगातार बेहद खराब बनी हुई हैं। एनजीटी के मानकों के अनुसार प्राधिकरण क्षेत्र में निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है और यहां काम कर रहे 235 मजदूरों को छुट्टी दे दी गई है। यह काम कब शुरू होगा अभी इसकी कोई जानकारी कोई भी अधिकारी देने को तैयार नहीं है। ट्विन टावर के मलबे को ग्रीन नेट से ढक दिया गया है ताकि धूल न उडे, मशीनें शांत खड़ी है, और यहाँ काम करने वाले मजदूर नदारद नजर आ रहे है, क्योंकि यहां पर मलबा हटाने के काम को पूरी तरह से रोक दिया गया है। मलबे से निकाले स्कैप को कुछ मजदूर जरूर ट्रक में भर रहे हैं ताकि इन्हें हटाया जा सके लेकिन मलबे का तोड़ने और उसे हटाने का काम पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
दरअसल नोएडा सेक्टर-93 ए में बने सुपरटेक ट्विन टावर को 28 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सुरक्षित तरीके से ब्लास्ट करके गिरा दिया गया था। जिसमें करीब 80 हजार टन अनुमानित मलबा निकला था। यहां से मलबा हटाने के लिए एडिफिस इंजीनियरिंग को तीन महीने का समय दिया गया है। इसमें 15 दिन का समय अथॉरिटी से एनओसी न मिल पाने के कारण यूं ही बर्बाद हो गया था। अब नवंबर में प्रदूषण बढ़ने से जो अड़चन आ रही है इससे यहां से मलबा जल्द साफ होने की उम्मीद कम ही जा रही है। ट्विन टावर के मलबे को हटाने के काम की देखरेख कर रहे सुपरवाइजर रोहित कुमार बताते हैं कि ग्रैप लागू होने के बाद एनजीटी के मानकों के अनुसार मलवा हटाने को रोक दिया गया था। काम बंद होने कारण मजदूरों को वेतन देना काफी मुश्किल हो रहा है, इसलिए उन्हें छुट्टी दे दी गई। अब तक इस साइट से 25 ट्रक लगभग 510 किलो लोहे का स्कैप हटाया जा चुका है, जबकि 5340 टन कंक्रीट और मलबा उनसे लाद कर हटाया गया है। उनका कहना है कि अग्रीम आदेश आने के बाद काम को चालू किया जाएगा।
ट्विन टावर की साइट पर लगाई गई पुलिस की व्यवस्था भी हटा दी गई है लेकिन दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर लोगों की आवाजाही पर रोक लगाया गया है। यहां पर एडिसिफ कंपनी के सुरक्षा कर्मी व्यवस्था को देख रहे हैं। वहीं, रेजिडेंट्स चाहते हैं कि जल्द से जल्द यहां से मलबा हटे तो वह राहत की सांस लें। उनका कहना है मलबे को ठीक तरीके से ढका नहीं गया है नियमित पानी का छिड़काव न होने के प्रदूषण की समस्या बनी हुई है। जरा सी हवा चलने पर आसपास के टावरों में लोगों को धूल की वजह से दिक्कत हो रही है। हवा जहरीली होने से सांस रोगियों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story