यमुना अथॉरिटी की मेहनत से जेवर में हुआ कई हजार करोड़ रुपए का निवेश
![यमुना अथॉरिटी की मेहनत से जेवर में हुआ कई हजार करोड़ रुपए का निवेश यमुना अथॉरिटी की मेहनत से जेवर में हुआ कई हजार करोड़ रुपए का निवेश](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/12/26/2358433-download-1.webp)
एनसीआर नॉएडा न्यूज़: यह वही जेवर है, जहां पर कौड़ियों के भाव जमीन बिकती थी। आज उसी जेवर में अरबों रुपए का निवेश हो रहा है। आज उसी जेवर की वजह से उत्तर प्रदेश निवेश के मामले में नंबर-वन पर पहुंच गया है। इसी इलाके की वजह से उत्तर प्रदेश का डंका पूरे विश्व में बजा हुआ है। इतना ही नहीं, जहां पर कोई 10 साल पहले कौड़ियों के भाव जमीन खरीदने के लिए तैयार नहीं था। वहां पर 50-50 मीटर जमीन के लिए मारा-मारी मची हुई है।
जेवर में हुआ कई हजार करोड़ रुपए का निवेश: यमुना प्राधिकरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2022 से लेकर दिसंबर 2022 तक एक साल में सबसे ज्यादा बेहतरीन कार्य पूरे उत्तर प्रदेश में यमुना अथॉरिटी ने किया है। इंडस्ट्री के मामले में यमुना प्राधिकरण नंबर-वन पर है। आज के समय में विश्व की इंटरनेशनल कंपनियां यमुना प्राधिकरण ने कई हजार करोड़ रुपए का निवेश किया है।
एक साल में पिछड़े इलाके से हाईटेक शहर में बदला जेवर: यमुना प्राधिकरण से मिली रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2022 में अलग-अलग उद्यमियों को इंडस्ट्री लगाने के लिए 450 वर्ग मीटर से लेकर 4000 वर्ग मीटर तक के 112 उद्यमियों को प्लॉट आवंटित किए हैं। इसके अलावा 4000 वर्ग मीटर से अधिक के प्लॉट 7 इंडस्ट्री को आवंटित किए हैं। वर्ष 2022 में 2 आवासीय स्कीम निकाली है। जिसमें 892 परिवार का सपना साकार हुआ है। एजुकेशन के क्षेत्र में भी यमुना अथॉरिटी ने वर्ष 2022 में बेहतरीन कार्य किया है। देश की तीन बड़ी नामी संस्था को यूनिवर्सिटी लगाने के लिए प्लॉट आवंटित किए गए हैं। वहीं, कमर्शियल प्लॉट के लिए प्राधिकरण ने 26 प्लॉट आवंटित किए हैं। कुल मिलाकर इस साल में यमुना प्राधिकरण ने कई हजार करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया है।