भारत

मालवाहक जहाज का संतुलन बिगड़ने से 5 ट्रक गंगा में समाए, 10 लोग भी लापता, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
25 March 2022 12:30 PM IST
मालवाहक जहाज का संतुलन बिगड़ने से 5 ट्रक गंगा में समाए, 10 लोग भी लापता, मचा हड़कंप
x
सूचना मिलने के बाद प्रशासन राहत और बचाव के काम जुटा है.

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज और बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट के बीच गंगा नदी में एक मालवाहक जहाज का संतुलन बिगड़ जाने से बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में 10 लोग लापता हो गए हैं. जिनकी तलाश की जा रही है. जहाज पर 14 स्टोन लोड ट्रक थे. इसके साथ ही ट्रकों के ड्राइवर और खलासी भी सवार थे. जहाज साहिबगंज से बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट की तरफ जा रहा था.

गंगा में जहाज अनियंत्रित हो गया. पांच ट्रक जहाज से गंगा में गिर गए. जबकि नौ ट्रक जहाज पर ही पलट गए. साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि गुरुवार की शाम 4:30 बजे मालवाहक जहाज साहिबगंज से बिहार के मनिहारी के लिए रवाना हुआ था. इसी बीच गंगा नदी में जहाज में तकनीकी खराबी आ गई. जिसके बाद इसे ठीक करने में समय लग गया.
फिर जब यह ठीक हुआ तो जहाज में ही रखे एक ट्रक का टायर फट गया. इससे जहाज असंतुलित हो गया और लगातार पांच ट्रक गंगा में समा गए. वहीं जहाज में सवार 10 लोग लापता हैं.
सूचना मिलने के बाद साहिबगंज प्रशासन राहत और बचाव के काम जुटा है. उपायुक्त रामनिवास यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि डूबे हुए ट्रकों एवं लापता लोगों को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है. वहीं, जहाज में गिरे 9 ट्रकों को सही जगह पहुंचा दिया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story