भारत

तालिबान के कारण पूरी दुनिया में हंगामा, खतरे से कैसे निपटेगा भारत? CDS जनरल बिपिन रावत ने दिया बड़ा बयान

jantaserishta.com
26 Aug 2021 8:41 AM IST
तालिबान के कारण पूरी दुनिया में हंगामा, खतरे से कैसे निपटेगा भारत? CDS जनरल बिपिन रावत ने दिया बड़ा बयान
x

नई दिल्ली: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का बड़ा बयान आया है. बिपिन रावत ने तालिबान को शख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि तालिबान के नियंत्रण वाले अफगानिस्तान से किसी भी संभावित आतंकवादी गतिविधि के भारत की तरफ आने पर सख्ती से निपटा जाएगा. उन्होंने कहा कि तालिबान बीते 20 साल में भी नहीं बदला है.

जनरल रावत ने कहा कि भारत क्षेत्र में आतंकवाद मुक्त माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, "जहां तक अफगानिस्तान का सवाल है, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वहां से भारत पहुंचने वाली किसी भी गतिविधि से उसी तरह निपटा जाए जैसे हम अपने देश में आतंकवाद से निपट रहे हैं." जनरल रावत ने कहा कि अफगानिस्तान से उत्पन्न होने वाली आतंकी गतिविधियों के भारत पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर नयी दिल्ली चिंतित है और ऐसी चुनौतियों से निपटने के लिए आपातकालीन योजनाएं तैयार की गई हैं.
सीडीएस ने कहा, "हमारी आकस्मिक योजनाएं चल रही हैं और हम उसके लिए तैयार हैं. हमारा अंदाजा था कि यह कुछ महीनों बाद हो सकता है." जनरल रावत ने कहा कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे का भारत को अंदेशा था लेकिन जितनी तेजी से वहां घटनाक्रम हुआ, वह चौंकाने वाला है."
जनरल रावत ने कहा कि तालिबान बीते 20 साल में भी नहीं बदला है और सिर्फ उसके सहयोगी बदले हैं. उन्होंने कहा, "यह काफी कुछ वैसा ही है. यह वही तालिबान है जो 20 साल पहले था. खबरों और वहां से आए लोगों से मिल रही जानकारियां हमें वही बता रही हैं जो तालिबान करता रहा है. अगर कुछ बदला है तो वे हैं उसके साझेदार. यह वही तालिबान है दूसरे सहयोगियों के साथ."
अंदेशा जताया गया है कि तालिबान के नियंत्रण वाले अफगानिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे विभिन्न आतंकवादी समूहों की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story