भारत

शक के चलते हत्यारा बना पति, पत्नी की कर दी बेरहमी से हत्या

Shantanu Roy
20 May 2024 5:56 PM IST
शक के चलते हत्यारा बना पति, पत्नी की कर दी बेरहमी से हत्या
x
बिश्नाह। विश्वनाह थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते गांव चक जुआ में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रशीद नामक व्यक्ति ने अपनी ही बीवी की लोहे की रोड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मारने का बाद खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे बिश्नाह के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है रशीद नामक व्यक्ति प्रवासी मजदूर है और वह अपनी पत्नी पर शक करता था जिस कारण इसने अपनी पत्नी की बेहरमी के साथ कत्ल कर दिया।
Next Story