भारत
Mussoorie: मसूरी में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में आई गिरावट, फसलों को हुआ भारी नुकसान
jantaserishta.com
31 March 2023 3:30 PM IST

x
DEMO PIC
मसूरी (आईएएनएस)| पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात से हो रही बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश और ओलावृष्टि होने से मसूरी का मौसम सुहावना हो गया है। ओलावृष्टि के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड बढ़ गई है। जिससे लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। बारिश और ओलावृष्टि से मसूरी और आसपास के क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान हुआ है जिससे किसान काफी परेशान हैं।
किसानों का कहना है कि समय फसल तैयार है। और अगर ओलावृष्टि और बारिश इसी तरह होती रही तो उन को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि उनको उचित मुआवजा दिया जाए। मसूरी में बारिश और ओलावृष्टि होने से गरीब और मजदूर वर्ग का हाल बेहाल है। मौसम विभाग द्वारा 3 अप्रैल तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि 3 अप्रैल तक उत्तराखंड के पश्चिमी विक्षोभ का असर होने से कई इलाकों में ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में भारी वर्षा और 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हवाएं चल सकती हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





