भारत

नशे के चक्कर में जान से धोना पड़ा हाथ, बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक, तभी...

jantaserishta.com
27 March 2024 6:00 PM IST
नशे के चक्कर में जान से धोना पड़ा हाथ, बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक, तभी...
x

सांकेतिक तस्वीर

होली की खुशियों में मातम पसर गया।
बदायूं: यूपी के बदायूं से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक शराब पीने को इतना आतुर हो गया कि उसने परिवार से रुपये नहीं मिलने पर खुद की जान दे दी। दरअसल गुस्साएं युवक ने घर में रखी सीढ़ी के सहारे बिजली के खंभे पर चढ़ गया फिर तारों को पकड़कर लटक गया। करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया हैं।
ये घटना सपरैड़ा का है। मनोज होली की सुबह उठा और अपने यार दोस्तों के साथ रंग खेलने घर से बाहर चला। शाम करीब चार बजे जब वह घर लौटा तो नशे की हालत में था। जानकारी के मुताबिक मनोज ने परिजनों से रुपये मांगे। परिवार के लोग समझ गए कि वह शराब पीने को रुपये मांग रहा है। इस वजह से उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। रुपये नहीं मिलने पर वह परिवार के लोगों से कहासुनी करने लगा। परिजनों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।
रुपये न मिलने पर मनोज आगबबूला हो गया। वह लकड़ी की सीढ़ी को घर से उठाकर बाहर ले गया। जहां बिजली के खंभे पर टेक दिया। इसके बाद वह खंभे के ऊपर चढ़कर बिजली के तारों पर लटक गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका लगने पर वह झुलसकर जमीन पर नीचे गिर गया। घटना से परिवार में चीत्कार मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से होली की खुशियों में मातम पसर गया। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कार्रवाई के युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story