भारत

भारी बरसात के चलते हजारों प्लास्टिक के ड्रम नाले और नदी में बहे

jantaserishta.com
11 July 2023 4:09 PM IST
भारी बरसात के चलते हजारों प्लास्टिक के ड्रम नाले और नदी में बहे
x
देखें वीडियो.
हरिद्वार: भारी बरसात के चलते हजारों प्लास्टिक के ड्रम नाले एवं नदी के पानी में बह गए। सुमन नगर चेक पोस्ट के निकट ड्रम धोने के गोदाम में हजारों की संख्या में प्लास्टिक के ड्रम रखे हुए थे। गोदाम की दीवार नाले के पानी से टूट गई। जिससे गोदाम में रखे हजारों ड्रम पानी में तैरने लगे। नाले से बहे ड्रम गंग नहर में तैरने लगे। बहुत ज्यादा संख्या में बहते ड्रम देखकर लोग ड्रम को पकड़ने लगे।
गोदाम मालिक को ड्रम बहने के कारण लाखों का नुकसान हुआ है। नहर में नीले ड्रम देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नहर में ड्रम बहने का अलग ही नजारा देखने को मिला। गोदाम मालिक का कहना है कि एक ड्रम 900 रुपये का है। हजारों की संख्या में गोदाम में रखे ड्रम बह गए हैं। लोग बहते ड्रोमों को निकालकर अपने घरों में रख रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story