भारत

जमीन के लालच में सगा बेटा बना हैवान, सौतेले बेटे के कारण पहुंचा Jail

jantaserishta.com
18 Jun 2024 5:46 PM IST
जमीन के लालच में सगा बेटा बना हैवान, सौतेले बेटे के कारण पहुंचा Jail
x
पुलिस ने बताया कि मृतक महिला के पुत्र की निशानदेही पर दफनाए गए स्थान से शव बरामद कर लिया गया है।
ETA एटा: जमीन के लालच में मां की हत्या कर उसका शव अपने खेत में दफनाने के आरोपी युवक को पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला के पुत्र की निशानदेही पर दफनाए गए स्थान से शव बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना सकरौली थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर की है जहां 13 जून को जमीन के लालच में रमाशंकर ने अपने मित्र राम बाबू और नीरज के साथ मिलकर अपनी मां सीमा देवी (50) की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी तथा उसका शव अपने खेत में दफन कर दिया था।
पुलिस ने बताया कि सीमा देवी के कई दिनों से लापता रहने पर उसके सौतेले बेटे हरपाल ने उसकी हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने रमाशंकर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। रमाशंकर ने मां की हत्या कर शव दफनाने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने सोमवार की रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा ने बताया मृतक अपनी जमीन बेचना चाहती थी और उसके बेटे को डर था कि वह जमीन बेच कर रुपये किसी और को ना दे दे। इस कारण से उसने अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही कर रही है। हत्या में शामिल दो अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story