भारत

दशहरा के कारण भारत जोड़ो यात्रा को आज दिया गया विराम

Nilmani Pal
5 Oct 2022 2:41 AM GMT
दशहरा के कारण भारत जोड़ो यात्रा को आज दिया गया विराम
x

पप्पू फरिश्ता

'भारत जोड़ो यात्रा' का पहले दिन से प्रथम पृष्ठ एवं jantaserishta.com पर फूल कव्हरेज सिर्फ जनता से रिश्ता में... देखते रहें लगातार....

मैसूर। आज दशहरा है और इसी उत्सव के कारण भारत जोड़ो यात्रा को आज विराम दिया गया है। बता दें कि कांग्रेस केरल से लेकर जम्मू-कश्मीर तक तमाम मुद्दों को लेकर भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन कर रही है। इस यात्रा का पहला पड़ाव केरल पूरा हो चुका है। अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चुनावी राज्य कर्नाटक में पहुंच चुकी है। जानकारी के मुताबिक पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार से कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा होंगी। सोनिया गांधी कर्नाटक पहुंच चुकी हैं। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी गुरुवार और शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सड़क पर उतरेंगी और शुक्रवार को राहुल गांधी कर्नाटक में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।

पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि कर्नाटक के नेताओं को इसी भारत यात्रा के दौरान अगले साल होने वाले चुनाव की पूरी कमान भी सौंपी जाएगी। तय योजना के मुताबिक कद्दावर नेताओं को न सिर्फ जिम्मेदारियां दी जाएंगी बल्कि उदयपुर चिंतन शिविर के दौरान बनाई गई कार्ययोजना के अनुरूप ही ब्लॉक और ग्रामीण स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए चुनावी बिसात भी बिछाई जाएगी।

पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी शिरकत करेंगी। हालांकि प्रियंका गांधी कब शिरकत करेंगी, इसकी कोई तारीख अभी से तय नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक प्रियंका गांधी कर्नाटक में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही शामिल होंगी। कांग्रेस की रणनीति बनाने वालों में शामिल एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि कर्नाटक में अगले साल चुनाव होना है, ऐसे में प्रियंका गांधी सोनिया गांधी और राहुल गांधी की कर्नाटक में मौजूदगी चुनावों को मजबूत ही करेगी। इसलिए अभी तक की तय योजना के मुताबिक प्रियंका गांधी कर्नाटक में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शामिल होंगी।

Next Story