भारत

डेंगू और वायरल बुखार से इस जगह हाहाकार, 50 से ज्यादा लोगों की मौत, ग्लूकोज की महंगी बोतल खरीदने को मजबूर लोग

jantaserishta.com
19 Oct 2021 7:45 AM IST
डेंगू और वायरल बुखार से इस जगह हाहाकार, 50 से ज्यादा लोगों की मौत, ग्लूकोज की महंगी बोतल खरीदने को मजबूर लोग
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश के आगरा में डेंगू और वायरल बुखार से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. सरकारी और प्राइवेट अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं. शहर से लेकर गांव तक में मरीज हैं. हालात इस कदर खराब हो चले हैं कि आईवी फ्लूड्स यानी ग्लूकोज की बोतलों की भी भारी कमी हो गई है. नतीजा ये है कि लोग ऊंचे दामों पर ग्लूकोज की बोतल खरीदने को मजबूर हैं.

होलसेल में 12 रुपये में मिलने वाली ग्लूकोज की प्लास्टिक की बोतल अब 16 रुपये में मिल रही है, जबकि कांच की बोतल की कीमत बढ़कर 20 रुपये हो गई है. ग्लूकोज की बोतल की खपत 5 गुना बढ़ गई है. सितंबर-अक्टूबर में पिछले सालों में आगरा में 1 लाख ग्लूकोज की बोतल की खपत होती थी, लेकिन इस साल ये खपत 5 गुना तक बढ़ गई है.
आगरा फार्मा एसोसिएशन के प्रवक्ता पुनीत कालरा बताते हैं कि पहले अक्टूबर में ग्लूकोज की बोतलों की डिमांड बेहद कम हो जाती थी, लेकिन इस बार डिमांड बढ़ गई है. हर महीने लाखों ग्लूकोज की बोतलों की खपत हो रही है. पहले ये खपत गर्मी के मौसम में होती थी, अब खपत करीब 5 गुना बढ़ गई है. उनका कहना है कि डिमांड के हिसाब से कंपनियां भी सप्लाई तक नहीं दे पा रहीं हैं
वहीं, जिले में अब तक वायरल फीवर से 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. आगरा के जिला अधिकारी प्रभु एन सिंह बताते हैं कि हालात पर अंकुश लगाने के लिए 50 टीमों का गठन किया गया है. लोगों को राहत देने की कोशिश की जा रही है. उनका कहना है कि ये मुश्किल का दौर है और परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story