भारत

उत्तराखंड के चाडा में मलबा आने से बद्रीनाथ हाईवे के दोनों तरफ लगा लंबा जाम

jantaserishta.com
30 April 2023 12:02 PM IST
उत्तराखंड के चाडा में मलबा आने से बद्रीनाथ हाईवे के दोनों तरफ लगा लंबा जाम
x
चमोली (आईएएनएस)| बारिश के बाद चमोली के पास चाडा में मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गया है। मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम हाईवे को खुलवाने में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा रूट डाइवर्ट कर नंदप्रयाग और बिरही में रोका गया है। छोटे वाहनों की वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही करवाई जा रही है। सड़क खोलने का कार्य जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। कोटा मोटर मार्ग से छोटे वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है।
बीती रात चमोली जनपद में भारी बारिश हुई, जिस कारण हाईवे बाधित हो गया। बताया जा रहा है कि मार्ग पर ऑल वेदर सड़क परियोजना के तहत कटिंग का कार्य चल रहा है। जिससे हल्की सी बारिश में ही पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। वहीं बदरीनाथ बाधित होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने बदरीनाथ आने-जाने वाले बड़े वाहनों को नंदप्रयाग और बिरही में रोका है। जबकि छोटे वाहनों की नंदप्रयाग, सैकोट कोठियालसैण से वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही करवाई जा रही है।
चमोली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि एनएच के द्वारा मार्ग खोलने के लिए सुबह से ही दो मशीनें लगाई गई है, मार्ग को जल्द खोल दिया जाएगा।
इन दिनों चारधाम यात्रा पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लेकिन एनएच और जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते यात्रा काल में सड़क चौड़ीकरण के कार्य को आधा अधूरा छोड़ा गया है। जिससे श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story