भारत
रुद्रप्रयाग के खांखरा गांव में रेल लाइन निर्माण से कई घरों में पड़ी दरारें
jantaserishta.com
7 Feb 2023 1:09 PM IST

x
DEMO PIC
रुद्रप्रयाग (आईएएनएस)| उत्तराखंड में जिस तरह से विकास किया जा रहा है उसे देखकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। खासतौर से पहाड़ पर हो रहा विकास अब उसी पहाड़ के लिए विनाश साबित होने लगा है। सिर्फ जोशीमठ ही नहीं कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग से भी ऐसी कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक ओर तस्वीर सामने आई है रुद्रप्रयाग के खांखरा गांव से जहां चल रहा रेल निर्माण का काम अब लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण से रुद्रप्रयाग जनपद के खांखरा गांव में भी दरारें पड़ रही हैं। गांव के नीचे से बन रही टनल के कारण यहां के आवासीय घरों में मोटी-मोटी दरारें पड़ चुकी हैं।
ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर कई बार रेल लाइन निर्माण का कार्य कर रही संस्था से मिल चुके हैं, लेकिन ग्रामीणों को ना तो मुआवजा मिल पाया और ना ही कोई ओर कार्यवाई हो पाई है। जिसके कारण यहां के लोग आक्रोशित हैं।
जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से 12 किमी की दूरी पर स्थित खांखरा गांव जिले का प्रवेश द्वार है। यहां के ग्रामीण ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण के चलते दहशत में हैं। गांव के नीचे रेल लाइन की टनल बन रही है। टनल के भीतर हुए विस्फोटों के कारण खांखरा गांव के घर हिल चुके हैं और कई घरों में मोटी दरारें पड़ चुकी हैं।
करीब दो दर्जन परिवारों पर खतरे का साया मंडरा रहा है। इसके अलावा चारों ओर फैल रही धूल के कारण ग्रामीण बीमार पड़ रहे हैं। यहां के पेड़-पौधे भी धूल के कारण सूख रहे हैं। यहां लोग खतरे के साये में जीवन जीने को मजबूर है।
ग्रामीणों का कहना है कि वह रेल लाइन का कार्य बंद करवाने के लिए धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से ना तो उनके घरों की मरम्मत की जा रही है और ना ही उनको मुआवजा दिया जा रहा है।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि खांखरा के हालात जोशीमठ की तरह होने वाले हैं। यहां घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे अपने बच्चों और मवेशियों के साथ कंपनी कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जायेंगे।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़रुद्रप्रयागखांखरा गांवरेल लाइन निर्माणUttarakhandUttarakhand NewsRudraprayagKhankhara villageRail line construction
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





