ईरान ने दुबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाते हुए मिसाइल दागी है. इस हमले में चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. दुबई मीडिया कार्यालय ने बताया कि ईरान इलाके में अमेरिकी ठिकानों पर हमले कर रहा है. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए एक घटना में चार लोग घायल हो गए.
#BREAKING: Dubai Airport in UAE under fresh attack from Iranian ballistic missiles. Several passengers and staff injured. Developing story at midnight. pic.twitter.com/TzQSeg35bJ
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) February 28, 2026
एक्स पोस्ट में दुबई एयरपोर्ट्स ने पुष्टि की है कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के एक कॉनकोर्स में एक घटना के दौरान मामूली नुकसान हुआ, जिसे तुरंत काबू में कर लिया गया. आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत तैनात किए गए और संबंधित अधिकारियों के समन्वय से स्थिति को संभाल रहे हैं. चार कर्मचारियों को चोटें आईं और उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की गई. पहले से लागू आपातकालीन योजनाओं के कारण, अधिकांश टर्मिनलों को यात्रियों से खाली करा लिया गया था. जैसे ही और जानकारी उपलब्ध होगी, अपडेट प्रदान किए जाएंगे.





