भारत
आईपीसीडब्ल्यू के फेस्ट के दौरान 'प्रताड़ना' के खिलाफ DU के छात्रों ने की रैली
jantaserishta.com
6 April 2023 5:48 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वीमिन (आईपीसीडब्ल्यू) में सांस्कृतिक उत्सव के दौरान प्रताड़ना के शिकार छात्रों के लिए न्याय की मांग करते हुए गुरुवार को नॉर्थ कैंपस में एक रैली निकाली। कथित प्रताड़ना की घटना पिछले सप्ताह की है।
रैली का आयोजन वाम-समर्थित ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (एआईएसए) ने किया था। क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) के कार्यकर्ता भी इसमें शामिल हुए।
विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आईपीसीडब्ल्यू की प्रिंसिपल पूनम कुमारिया के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने डीयू के कुलपति को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें उन्हें हटाने की मांग की गई है।
केवाईएस ने एक बयान में कहा, विरोध-प्रदर्शन कर रही छात्रों और कार्यकर्ताओं की मांग पर त्वरित कार्रवाई करने की बजाय डीयू और आईपीसीडब्ल्यू प्रशासन अब उनके प्रति उदासीन बना हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





