भारत

दिल्ली में डीटीसी बस ने कई वाहनों को टक्कर मारी, 1 की मौत और 5 घायल

jantaserishta.com
24 May 2023 10:40 PM IST
दिल्ली में डीटीसी बस ने कई वाहनों को टक्कर मारी, 1 की मौत और 5 घायल
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)| दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में डीटीसी क्लस्टर बस ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पांच वाहनों से टकराई। इस हादस में छह लोग घायल हो गए, जिसमें से एक की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। हादसा शाम करीब 4:45 बजे हुआ, जब नेहरू प्लेस से महारानी बाग जा रही बस ने नियंत्रण खो दिया और कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, दुर्घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बस के नियंत्रण खो देने से रोड पर अफरातफरी मच गई। बस एक कार, एक तिपहिया वाहन, एक स्कूटर और अन्य वाहनों से टकराई। होली फैमिली अस्पताल में तिपहिया चालक को मृत घोषित कर दिया गया।
स्कूटर सवार मोहम्मद साकिद का एक पैर कट गया, जबकि दो अन्य घायलों की पहचान सजदुल इस्लाम (पेशे से डॉक्टर) और कलीमुद्दीन के रूप में हुई है, जिनका इलाज चल रहा है।
हादसे के बाद मौके से फरार बस चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। अधिकारी ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह चालक की गलती थी या कोई तकनीकी गड़बड़ी हुई थी। आईपीसी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story