भारत

होली के दिन डीटीसी और मेट्रो सेवा दोपहर 2 बजे तक रहेगी बंद

jantaserishta.com
7 March 2023 11:37 AM IST
होली के दिन डीटीसी और मेट्रो सेवा दोपहर 2 बजे तक रहेगी बंद
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| होली के त्यौहार के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) और दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) दोनों ने मेट्रो ट्रेन और डीटीसी बस की सेवा की टाइमिंग का दिशानिर्देश जारी किया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार होली के त्योहार के दिन 8 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगी। वहीं दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के मुताबिक सिटी बस सेवा दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी, उसके बाद कुछ चुनिंदा रूट पर डीटीसी बस सेवा चालू हो सकती है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी होली के मौके पर ऐसा होता आया है। दिल्ली मेट्रो की सेवाएं और डीटीसी की सेवाएं दोपहर तक के लिए बंद रही हैं।
8 मार्च को पूरे देश में होली का त्यौहार मनाया जाएगा। होली के त्यौहार के मद्देनजर डीएमआरसी और डीटीसी ने यह फैसला लिया है कि दोपहर बाद वह अपनी सेवाएं चालू करेंगे।
डीएमआरसी के मुताबिक सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं फिर से 2:30 बजे शुरू हो जाएंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
इसके अलावा मेट्रो फीडर बस सेवाएं भी 8 मार्च को ढाई बजे तक बंद रहेंगी। इसके बाद ये सेवा भी शुरू हो जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story