भारत

DSP की हत्या: खनन माफियाओं ने डंपर से कुचला, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
19 July 2022 1:56 PM IST
DSP की हत्या: खनन माफियाओं ने डंपर से कुचला, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।

नई दिल्ली: हरियाणा में खनन माफियाओं का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है.जानकारी के मुताबिक नूह में खनन माफियाओं ने DSP पर गाड़ी चढ़ा दी. इससे डीएसपी सुरेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि उप पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार तावड़ू में तैनात थे. वह तावडू की पहाड़ी में अवैध माइनिंग की सूचना पर छापा मारने गए थे. कार्रवाई के दौरान डीएसपी सुरेंद्र सिंह विश्नोई ने खननस्थल पर पत्थर से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की. तभी उन्हें टक्कर मार दी गई. टक्कर डंपर से मारी गई थी. इससे डीएपी की मौके पर ही मौत हो गई.
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story