भारत

DSP की हत्या का मामला, सामने आया बड़ा अपडेट

jantaserishta.com
19 July 2022 2:25 PM IST
DSP की हत्या का मामला, सामने आया बड़ा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।

नई दिल्ली: हरियाणा में खनन माफियाओं का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है.जानकारी के मुताबिक नूह में खनन माफियाओं ने DSP पर गाड़ी चढ़ा दी. इससे डीएसपी सुरेंद्र बिश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि उप पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बिश्नोई तावड़ू में तैनात थे. वह तावडू की पहाड़ी में अवैध माइनिंग की सूचना पर छापा मारने गए थे. कार्रवाई के दौरान डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई ने खननस्थल पर पत्थर से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की. तभी उन्हें टक्कर मार दी गई. टक्कर डंपर से मारी गई थी. इससे डीएपी की मौके पर ही मौत हो गई.
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. आईजी और नूह के एसपी मौके पर पहुंच गए हैं. घटना की जांच पड़ताल की जा रही है.
बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे उन्हें खनन की जानकारी मिली थी. इसके बाद साढ़े 11 बजे अपने स्टाफ के साथ पहुंचे. जब पुलिस वहां पहुंची तो उन्हें देखकर खनन माफियाओं ने भागने का प्रयास किया. इसी दौरान डीएसपी को टक्कर मारी गई है.
घटनास्थल पर पहुंचे एसएचओ ने बताया कि डीएसपी सिर्फ स्टाफ के साथ गए थे. उनके साथ पुलिस फोर्स नहीं था. मौके पर डंपर चालक तेज गति से कार को रौंदकर आगे बढ़ गया. इसमें सुरेंद्र बिश्नोई की मौत हो गई.
हरियाणा में खनन माफियाओं के दुस्साहस का यह पहला मामला नहीं है. बल्कि इससे पहले भी इस तरह की वारदात सामने आ चुकी हैं. इससे पहले सोनीपत में अवैध खनन करने वाले गिरोह ने स्पेशल इनफोर्समेंट टीम पर जानलेवा हमला कर दिया था. इसमें सिपाही को पीट-पीटकर घायल कर दिया और एएसआइ की वर्दी फाड़ दी थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story