DSP को ईद को लेकर चल रही मीटिंग में आया गुस्सा, माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी

यूपी। संभल में जुमा अलविदा और ईद उल फितर के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सीओ कुलदीप सिंह ने कोतवाली परिसर में पीस कमेटी मीटिंग की। मीटिग में सीओ ने इजराइल-ईरान के बीच हो रहे युद्ध को लेकर विरोध प्रदर्शन करने मुस्लिम समाज के लोगों चेतावनी दी। सीओ ने कहा, अपने देश में दूसरे देश का समर्थन और नारेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीओ ने स्पष्ट किया कि अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश कि तो उसका अच्छे से इलाज किया जाएगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है। कोतवाली परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में सीओ कुलदीप सिंह कह रहे हैं कि बहुत सारे लोगों को खुजली इस बात की मची है कि झगड़ा तो ईरान-इजरायल के बीच में हो रहा है। लेकिन कुछ लोग बीच में टंगड़ी घुसाए बैठे हैं। अगर आप लोगों को इतनी ही दिक्कत है तो जहाज में बैठ जाओ और चले जाओ ईरान की तरफ से युद्ध लड़ने। बाद में लौटकर फिर आ जाना। दो देशों के बीच में झगड़ा हो रहा है और उस झगड़े को लेकर हमारे देश की कानून-व्यवस्था पर असर पड़ेगा तो हम उसका बढ़िया वाला इलाज करेंगे।
सीओ ने कहा, कहीं किसी भी प्रकार की अलविदा या जुमे की नमाज में कोई भी किसी भी प्रकार के देश के विरोध में या अन्य किसी प्रकार से कोई पट्टी या कोई नारा नहीं लगना चाहिए। हम हिंदुस्तानी हैं, हम भारतीय हैं। हम यहां सुकून से रह रहे हैं। दो देशों के बीच में जो लड़ाई हो रही है वह उनके अपने अंतरराष्ट्रीय मुद्दे हैं, वह वो जानेंगे। लेकिन कोई 10 आदमी आकर ईरान को लेकर छाती पीटने लगे तो वह ईरान चले जाएं। लेकिन यहां पर इस तरह की चीजें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी कि दूसरे देशों की लड़ाई को लेकर अपने देश की फिजा खराब की जाए।
"बहुत सारे लोगों को खुजली मची है कि झगड़ा ईरान–इजराइल के बीच हो रहा है और वो उसमें अपनी टंगड़ी घुसाए पड़े हैं। इतनी दिक्कत है तो जहाज में बैठकर चले जाओ और लड़ो ईरान की तरफ से"
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 12, 2026
संभल के DSP कुलदीप कुमार ईद को लेकर मीटिंग में कह रहे हैं... pic.twitter.com/YJmVCyYo3X





