DSP के खिलाफ एक्शन: पुलिस मुख्यालय ने किया सस्पेंड, ये है वजह

जयपुर. डीएसपी हीरालाल सैनी (DSP Hiralal Saini Case) के अश्लील वायरल वीडियो केस के बाद राजस्थान पुलिस अपने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के आचरण (Conduct) को लेकर गंभीर हो गई है. इस कड़ी में पहली गाज कोटा ग्रामीण के इटावा डीएसपी विजय शंकर शर्मा पर गिरी है. इटावा पुलिस उपाधीक्षक विजयशंकर शर्मा को पुलिस मुख्यालय ने सस्पेंड (DSP Vijayshankar Sharma suspend) कर दिया है. पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने शर्मा के शनिवार को निलंबन के आदेश जारी किए हैं. बताया जा रहा है कि सीओ विजयशंकर शर्मा के आचरण को लेकर पुलिस मुख्यालय को शिकायत मिली थी. उसकी जांच में शिकायत की पुष्टि के बाद यह पुलिस मुख्यालय ने यह सख्त कदम उठाया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





