भारत

अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में जारी रहेगा शुष्क मौसम

jantaserishta.com
15 Feb 2023 11:27 AM IST
अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में जारी रहेगा शुष्क मौसम
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि अगले 24 घंटों में भी यही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है।
श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2, पहलगाम में शून्य से 3.6 और गुलमर्ग में शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहरों में न्यूनतम तापमान माइनस 14.8, कारगिल में माइनस 13.4 और लेह में माइनस 10.4 रहा।
जम्मू में 9.8, कटरा में 10.6, बटोटे में 6, बनिहाल में 2 और भद्रवाह में 3.4 न्यूनतम तापमान रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story