भारत

जम्मू में शुष्क मौसम, कश्मीर में बर्फबारी की संभावना

jantaserishta.com
11 Feb 2023 11:02 AM IST
जम्मू में शुष्क मौसम, कश्मीर में बर्फबारी की संभावना
x

फाइल फोटो

श्रीनगर (आईएएनएस)| मौसम विभाग ने शनिवार को अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग में शुष्क मौसम और कश्मीर में बारिश व बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, जम्मू संभाग में शुष्क मौसम और अगले 24 घंटों के दौरान घाटी में व्यापक रूप से बारिश/बर्फ पड़ने की संभावना है।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 2.4 और गुलमर्ग में माइनस 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र में, द्रास शहर में तापमान शून्य से माइनस 7.7 डिग्री सेल्सियस, कारगिल में माइनस 6.7 डिग्री नीचे और लेह में माइनस 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू में 9.5, कटरा में 8.8, बटोटे में 2.4, बनिहाल में 1.8 और भद्रवाह में 1.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story