भारत
ड्राई फ्रूट्स धोखाधड़ी: सोने को नौकर के नाम से कराया जमा, 30 लाख का कुर्क
jantaserishta.com
9 Aug 2023 9:58 AM IST

x
बड़ी कार्रवाई.
नोएडा: पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्राई फ्रूट धोखाधड़ी मामले के मास्टरमाइंड मोहित गोयल का 30 लाख का सोना कुर्क किया है। सोना को नौकर के नाम से मुथूट फाइनेंस में जमा करके रखा गया था।
12 जनवरी 2021 को सेक्टर-58 थाना पुलिस ने सेक्टर-50 स्थित मेघदूत सोसाइटी के मोहित गोयल और राजस्थान निवासी ओम प्रकाश जांगिड़ को गिरफ्तार किया था। दोनों ने सेक्टर-62 कोरेंथम टावर में दुबई ड्राई फ्रूट एंड स्पाइस हब नाम से फर्जी ट्रेडिंग कंपनी बनाई थी। ये लोग देशभर की विभिन्न फर्मो से मेवे, तेल और मसाले खरीदते थे। फर्म संचालकों का भरोसा जीतने के लिए आरोपी 40 फीसदी कैश एडवांस में देते थे। फिर उनसे लाखों रुपए के मेवे सहित अन्य सामान लेकर बकाया नहीं देते थे। आरोपियों ने देशभर के सैकड़ों लोगों से दो अरब से ज्यादा रुपए की ठगी की थी।
गिरोह का मास्टर माइंड मोहित गोयल जेल में बंद है। पुलिस ने गैंगलीडर मोहित कुमार गोयल की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति 466.100 ग्राम गोल्ड कुर्क किया है। इसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपए है। इससे पहले मोहित गोयल की करीब 7 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई थी। जिसमें एक इनोवा कार, एक ऑडी कार, गुरुग्राम के पनोरमा शूट्स में करीब 6.60 करोड़ रुपए का फ्लैट शामिल है।
Tagsपुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगरठगी30 लाख का सोनासोनाPolice Commissionerate Gautam Budh Nagarfraudgold worth 30 lakhsgold
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





