
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मूकश्मीर और लद्दाख में शून्य से नीचे के तापमान के साथ मौसम शुष्क और ठंडा बना हुआ है। यह जानकारी मौसम विज्ञान विभाग ने दी है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है अगले 24 घंटों के दौरान जम्मूकश्मीर और लद्दाख में ऐसे ही मौसम शुष्क और ठंडा बने रहने की संभावना हैं।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3.2, पहलगाम में माइनस 4.5 और गुलमर्ग में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान है।
लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 10.6 और लेह में माइनस 10.2 तापमान है।
जम्मू में 7.2, कटरा में 7.8, बटोटे में 4.6, बनिहाल में 0.4 और भद्रवाह में 2.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





