भारत

वाह रे औलाद! शराब के नशे में चूर बेटे ने पत्थर से मां पर किया हमला, तोड़ा दम

jantaserishta.com
8 April 2024 5:09 PM IST
वाह रे औलाद! शराब के नशे में चूर बेटे ने पत्थर से मां पर किया हमला, तोड़ा दम
x
मौके से फरार हो गया।
सोनभद्र: यूपी के सोनभद्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शराब के नशे में चूर एक बेटे ने पत्थर से अपनी मां का सिर फोड़ दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी में जुट गई।
ये घटना बिल्ली थाना क्षेत्र के का है। जहां 54 साल की पाचों देवी झारखंड के पलामू जिले के पाटनपूरा थाना क्षेत्र के पांडेयपुरा गांव की रहने वाली थी। वहीं आरोपी बेटा खेदू भुइया स्थानीय बिल्ली रेलवे स्टेशन के समीप रघुवंशी स्टोन क्रेशर प्लांट पर रहकर लेबर का काम करता है। आरोप है कि रविवार रात किसी बात पर खेदू की अपनी मां से लड़ाई हो गई। इस पर गुस्साए बेटे ने मां के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं, सोमवार की सुबह करीब 6.30 बजे पास के क्रेशर प्लांट पर कार्य करने वाले एक व्यक्ति ने घटना की जानकारी आस-पास के लोगों को दे दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी।
कुछ ही देर में ओबरा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। तब तक सीओ डा. चारू द्विवेदी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। वहींस एसपी के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंच जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story