भारत
शराबी पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, घर आया तो हुआ ऐसा...
jantaserishta.com
24 July 2023 5:43 PM IST

x
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के एक गांव में शराबी पति ने शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद कथित तौर पर गला दबाकर अपनी 32 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव शादीपुर में रविवार रात कुसुम पाल रोज की तरह शराब पीकर घर आया तो पत्नी से उसकी बहस हो गयी। इससे गुस्साए कुसुम पाल ने अपनी पत्नी गीतापाल (32) की गला दबाकर हत्या कर दी।
देहात पुलिस अधीक्षक राम अर्ज ने बताया कि मृतका गीतापाल की शादी निवासी गांव शादीपुर के कुसुम पाल से 10 वर्ष पूर्व हुई थी। इनके दो बच्चे भी हैं। कुसुम पाल शराब पीने का आदी था और पत्नी द्वारा ऐसा करने से मना करने पर उसने घटना को अंजाम दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया है। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsबिजनौरबिजनौर न्यूज़बिजनौर पुलिसहत्याशराबीशराबBijnorBijnor NewsBijnor PoliceMurderDrunkardAlcohol
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





