भारत

पैसों के लालच में शराबी पोते ने की दादी की हत्या, उम्र थी 100 साल, पैरों पर थी पोते की नजर

jantaserishta.com
22 Jan 2022 1:46 PM IST
पैसों के लालच में शराबी पोते ने की दादी की हत्या, उम्र थी 100 साल, पैरों पर थी पोते की नजर
x

DEMO PIC

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है.

डूंगरपुर: राजस्थान में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक पोते ने अपनी ही 100 साल की बुजुर्ग दादी का मर्डर कर दिया.

घटना डूंगरपुर के निठाउवा थाना क्षेत्र की है. पोता अपनी दादी के पैर से चांदी के कड़े चुराना चाहता था, ताकि उन्हें बेचकर वह उससे शराब खरीद सके.
पुलिस ने बताया कि शख्स ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब उसकी दादी सो रही थी. जैसे ही वह अपनी दादी के पैरों से कड़े निकालने की कोशिश कर रहा था, वैसे ही उसकी दादी जाग गईं. उन्होंने जैसे ही इसका विरोध किया तो पकड़े जाने के डर से पोते ने चादर से उनका मुंह दबाकर हत्या कर दी.
वह यहीं नहीं रुका. उसने वह चांदी के कड़े निकाले और सुनार के पास उन्हें बेच भी दिया. बाद में घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पोते के साथ उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में आरोपी पोते ने बताया कि इस वारदात में उसके दो अन्य साथी भी शामिल थे. फिलहाल वे दोनों मौके से फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
इससे पहले कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक हत्या का मामला सामने आया था. जहां पर बेटे ने अपने पिता की प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि पिता के एक महिला के साथ संबंध थे जिसे लेकर घर में हमेशा झगड़ा होता था. रोज- रोज के इस कलह-क्लेश से परेशान होकर 20 साल के बेटे ने पिता की माशूका को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर धारदार चाकू से वार कर महिला की हत्या कर दी.
पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 32 साल है और उसके तीन बच्चे भी हैं वो अपने पति से अलग रहती है. वहीं मृतक महिला के प्रेमी की उम्र करीब 55 साल है. इस मामले में जांच अधिकारी सुधीर नंदनवार ने बताया कि हत्यारे ने महिला के गले और पीठ पर वार किए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story