भारत

नशे में धुत युवतियों का सड़क पर 'हाईवोल्टेज ड्रामा'

jantaserishta.com
8 Dec 2025 9:16 AM IST
नशे में धुत युवतियों का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा
x
वीडियो हुआ वायरल.
शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में देर शाम नशे में धुत युवतियों ने ऐसा हंगामा मचाया कि पूरा इलाका दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया। कॉलोनी में किराए से रह रहीं दो युवतियों ने शराब के नशे में जमकर गाली-गलौज, चीख-पुकार और हाथापाई करते हुए उत्पात मचाया। जिससे स्थानीय लोग घंटों परेशान रहे। इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और पुलिस की तत्परता पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। यह मामला सोहागपुर थाना क्षेत्र के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवतियां कथित खंडेलवाल के मकान में किराए पर रहती हैं और आए दिन शराब के नशे में झगड़ा-हंगामा करती रहती हैं। रविवार को नशे में धुत दोनों युवतियां सार्वजनिक स्थान पर निकल गई और भद्दी-भद्दी गालियों के साथ एक-दूसरे से धक्का-मुक्की और हाथापाई करने लगीं। तेज शोरगुल और गाली-गलौज से पूरा मोहल्ला परेशान हो गया। कई परिवारों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। वहीं कुछ लोगों ने पूरा घटनाक्रम अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि युवतियों को शांत कराने की कोशिश की गई, लेकिन नशे में होने के कारण वे और ज्यादा आक्रामक हो गईं। करीब एक घंटे तक जारी रहे इस हाईवोल्टेज ड्रामे ने कॉलोनी में दहशत का माहौल बना दिया। हंगामे की सूचना सोहागपुर पुलिस को दी गई, लेकिन आरोप है कि घंटों इंतजार के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस वजह से कॉलोनी के लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ गई है।
इस बीच युवतियों के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे मामला और चर्चाओं में आ गया। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि कॉलोनी में किराए से रहने वालों की सत्यापन प्रक्रिया की जाए और आए दिन हंगामा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आवासीय क्षेत्र की सुरक्षा और शांति बनी रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story