भारत

नशेड़ी युवक ने बुजुर्ग महिला की कर दी हत्या, गांव में हड़कंप

jantaserishta.com
20 April 2022 6:37 PM IST
नशेड़ी युवक ने बुजुर्ग महिला की कर दी हत्या, गांव में हड़कंप
x
हत्या न्यूज़

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में नशेड़ी युवक ने मामूली विवाद में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी. सुबह-सुबह जब ग्रामीणों की नींद खुली तो महिला की हत्या के बाद गांव में हड़कंप मच गया. घटना के बाद आरोपी अपने घर में ही छुप गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. वहीं आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला सुखरानी देवी सैनी कोतवाली क्षेत्र के कानेमई गांव की रहने वाली थी. उसके पति राम विशाल की कई साल पहले मौत हो गई थी. उसकी चारों बेटियों की शादी पहले ही हो गई थी. सबसे छोटी बेटी और दामाद को सुखरानी अपने पास ही रखती थी, जिससे बुढ़ापे में कोई सहारा बन सके.
रोजाना की तरह सुखरानी सुबह शौच करने के बाद घर के बाहर बैठी थी. तभी पड़ोसी युवक नशे में उसके पास आया. किसी बात को लेकर वह गाली गलौज करने लगा. जिस पर सुखरानी ने उसे घर जाने के लिए कहा. इसी दौरान युवक ने महिला के सिर पर लोहे की रॉड से जोरदार वार कर दिया. महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी.
महिला के नाती अर्जुन ने शोर मचाया. आरोपी उसे भी मारने के लिए दौड़ा, लेकिन वह मौके से भाग निकला. शोर सुनकर ग्रामीण आने लगे तो आरोपी वहां से भागकर अपने घर के भीतर छुप गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि आरोपी राम प्रताप उर्फ ज्वाला सिंह मानसिक रोगी है. उसका मेडिकल कराया जा रहा है. मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story