भारत

नशे में धुत बेटे का खूनी खेल

jantaserishta.com
20 Aug 2025 2:50 PM IST
नशे में धुत बेटे का खूनी खेल
x
फैली सनसनी.
इडुक्की: केरल के इडुक्की में बेटे द्वारा मारपीट से घायल 57 साल के एक शख्स की इलाज के दौरान जान चली गई. शख्स के साथ उसके बेटे ने नशे की हालत में मारपीट की थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. बुधवार को पुलिस ने ये जानकारी दी है.
मृतक की पहचान इस पहाड़ी जिले के राजक्कड़ निवासी मधु के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, घटना 15 अगस्त की शाम की है, जब मधु का 35 वर्षीय बेटा सुधीश कथित तौर पर नशे में घर लौटा और अपनी मां पर हमला करने लगा.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब मधु ने बीच-बचाव किया, तो सुधीश ने कथित तौर पर उस पर हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि मधु को शुरुआत में पड़ोसियों ने सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पाया तो राजक्कड़ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया.
बाद में गंभीर चोटों के कारण उसकी हालत बिगड़ने पर उसे थोडुपुझा के एक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया. मधु की पत्नी, जिसे मामूली चोटें आई थीं, को बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. उदंबनचोला पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार, बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया.
पुलिस ने घटना के तुरंत बाद सुधीश को गिरफ्तार कर लिया और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है. पुलिस ने कहा कि मामले में जल्द ही हत्या का आरोप भी जोड़ा जाएगा. जांच से पता चला कि पारिवारिक विवाद के कारण सुधीश ने अपने माता-पिता पर हमला किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story