भारत

शराबी बेटे ने बुजुर्ग मां की गर्दन पर चाकू से किए कई वार, हत्यारोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
30 Oct 2025 3:21 PM IST
शराबी बेटे ने बुजुर्ग मां की गर्दन पर चाकू से किए कई वार, हत्यारोपी गिरफ्तार
x
अदालत में पेश किया गया.
तिरुवनंतपुरम: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के ग्रामीण इलाके कल्लियूर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 51 साल के शराबी बेटे ने अपनी 76 वर्षीय मां की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विजयकुमारी स्वर्गीय मोहन कुमार की पत्नी थीं और सरकारी नौकरी से रिटायर हो चुकी थीं। घर में उस वक्त सिर्फ मां और बेटा ही मौजूद थे। आरोपी अजयन घर पर शराब पी रहा था। किसी बात को लेकर मां-बेटे में झगड़ा हो गया। गुस्से में अजयन ने चाकू उठाया और मां पर हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार, विजयकुमारी जान बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते घर से बाहर भागीं, लेकिन अजयन ने उनका पीछा किया और सड़क पर ही उनकी गर्दन पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के कारण विजयकुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों ने शोर सुनकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और अजयन को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अजयन शराब का आदी था और घर में अक्सर झगड़े होते थे। विजयकुमारी के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी, इसलिए घर में सिर्फ मां-बेटा ही रहते थे।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में हत्या का पूरा मकसद साफ हो जाएगा। पुलिस का कहना है कि कई बार इस तरह की घटना शराब की लत और पारिवारिक तनाव की वजह से भी देखने को मिलती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story