भारत

नशे में धुत दरोगा कैमरे में कैद, कार्रवाई होनी तय?

jantaserishta.com
1 Aug 2025 8:07 AM IST
नशे में धुत दरोगा कैमरे में कैद, कार्रवाई होनी तय?
x
वीडियो वायरल.
सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में नशे में धुत पुलिस के एक दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पुलिस की वर्दी पहने दिख रहे दरोगा पर स्थानीय लोगों ने गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है.
दरअसल, ये मामला जिले के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र का है. यहां गुरुवार,31 जुलाई को सब इंस्पेक्टर श्याम कुमार सिंह, एक होमगार्ड के साथ बाइक पर बैठकर लम्भुआ थाने से निकले. इन पुलिस वालों की बाइक पर न तो नंबर प्लेट थी और न ही दोनों ने हेलमेट पहना था.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ये साफ दिख रहा है कि वे नशे में धुत होकर बंद रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रेलवे के नियम कानून का उलंघन कर रहा है. बन्द क्रॉसिंग पार करने के बाद वो पैदल ही रेलवे ट्रैक पर चलने लगा. उसी समय वहां से एक ट्रेन गुजरी, लेकिन श्याम कुमार सिंह के साथ कोई दुर्घटना नहीं हुई.
बाद में होमगार्ड की बाइक पर बैठे दरोगा पर आम लोग भड़कते दिखे. लोग बोले- दो कदम चलकर दिखाओ, सीधे खड़े भी नहीं हो सकते. सस्पेंड करना चाहिए तुम्हें. मिली जानकारी के मुताबिक दरोगा श्याम कुमार सिंह मौजूदा समय मे जिले के शिवगढ़ थाने में तैनात हैं. लेकिन वर्तमान में उन्हें लंभुआ कोतवाली के पास रिजर्व QRT पुलिस की गाड़ी पर तैनात किया गया है.
वहीं स्थानीय लोगों ने भी दरोगा श्याम कुमार सिंह पर अभद्रता व गाली गलौच करने का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कादीपुर में तैनाती के दौरान इसी तरह के व्यवहार के कारण दरोगा श्याम कुमार सिंह पर कार्रवाई हुई थी. दरोगा से जब उनकी हालत पर स्थानीय लोगों ने सवाल किया तो वह बहस करने लगे. सीओ लंभुआ अब्दुल सलाम ने बताया कि घटना का संज्ञान ले लिया गया है. उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है और जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null