भारत
नशा बना नासूर: युवक ने बुजुर्ग पिता को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार
jantaserishta.com
5 April 2023 10:00 AM IST

x
DEMO PIC
फैली सनसनी.
मुंबई (आईएएनएस)| मुंबई के एक 23 वर्षीय युवक ने नशे की हालत में कथित तौर पर अपने बुजुर्ग पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। संयुक्त पुलिस आयुक्त सत्यनारायण चौधरी के अनुसार, रविवार को पुलिस को उत्तर-पूर्व मुंबई उपनगर विक्रोली पूर्व में इंदिरा नगर झुग्गियों में हरियाली गांव के पास गंभीर रूप घायल एक अज्ञात व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर मोबाइल पुलिस वैन पहुंची।
मोबाइल पुलिस टीम ने तुरंत व्यक्ति को बीएमसी के राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस ने कहा कि बाद में उस व्यक्ति की पहचान 52 वर्षीय संजय पी. साल्वे के रूप में हुई। मृतका की 53 वर्षीय बड़ी बहन नंदा साल्वे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उसका भतीजा राहुल नशे की हालत में था, उसने रविवार को एक विवाद के बाद अपने पिता के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की थी।
बुजुर्ग पिता पर राहुल के जानलेवा हमले के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं है, लेकिन उसकी बुआ की शिकायत के आधार पर उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि आरोपी को एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 6 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया और आगे की जांच जारी है।
Tagsमुंबईमुंबई न्यूज़मुंबई पुलिसहत्याशराब नशाmumbaimumbai newsmumbai policemurderalcohol intoxication
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





