भारत

शराबी ने पत्नी और बेटी की हत्या की, कुल्हाड़ी से काटा

jantaserishta.com
30 March 2023 4:57 PM IST
शराबी ने पत्नी और बेटी की हत्या की, कुल्हाड़ी से काटा
x
शराब खरीदने के लिए पैसे देने की मांग की.
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना के जयशंकर भूपालपल्ली जिले में एक शराबी व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। यह घटना बुधवार रात भूपालपल्ली नगरपालिका सीमा में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कहासुनी के बाद अपनी पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान 43 वर्षीय रमा और इंटरमीडिएट की 17 वर्षीय छात्रा चंदना के रूप में हुई है।
नशे की हालत में घर लौटे आरोपी रमना चारी ने पत्नी से और शराब खरीदने के लिए पैसे देने की मांग की। मना करने पर वह उसके साथ मारपीट करने लगा। गरमागरम बहस के दौरान, व्यक्ति ने एक कुल्हाड़ी उठाई और रमा पर हमला किया। जब चंदना मां को बचाने आई तो उसने उसपर भी हमला कर दिया।
यह सब देख रमना चारी का नौ वर्षीय बेटा चीखने लगा। पड़ोसियों ने वहां पहुंचकर लड़के को बचाया। जिसके बाद पड़ोसियों ने रमना चारी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भूपालपल्ली सरकारी अस्पताल भेज दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story