भारत

मेडिकल जांच के दौरान नशे में धुत युवक ने तीन डॉक्टरों पर किया हमला, फिर...

jantaserishta.com
21 March 2024 9:57 AM IST
मेडिकल जांच के दौरान नशे में धुत युवक ने तीन डॉक्टरों पर किया हमला, फिर...
x
अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
नई दिल्ली: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल के सीएमओ समेत तीन डॉक्टरों पर 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने हमला किया। हमले में डॉक्टर घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को सार्वजनिक रूप से उपद्रव मचाने के आरोप में पकड़ा था। पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए नशे की हालत में अस्पताल लाई थी।
आईएएनएस के पास मौजूद एफआईआर के अनुसार, पुलिसकर्मी विकास आरोपी राहुल को 15 मार्च को रात करीब 1.12 बजे अस्पताल के कैजुअल्टी विभाग में मेडिकल जांच के लिए लाए थे। राहुल का शराब पीने का इतिहास रहा है।
एफआईआर के अनुसार, जांच के समय राहुल ने दुर्व्यवहार करना और गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने डॉ. शिवरतन, डॉ. चिन्मय और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. के. शांता सिंह पर हमला कर दिया।
एफआईआर में सीएमओ ने कहा, ''उसने डॉ. शिवरतन की शर्ट फाड़ दी, धमकाया और घायल कर दिया। उसमे हमें जान से मारने की धमकी दी। मुझे थप्पड़ मारा और मेरी शर्ट भी फाड़ दी। उसने डॉ. चिन्मय के साथ मारपीट भी की, जिससे वे घायल हो गए और ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ के साथ भी दुर्व्यवहार किया।''
एफआईआर के अनुसार, उसने डॉक्टर के कमरे की मेज और कुर्सी, बीपी मशीन, एमएलसी रजिस्टर और अस्पताल के अन्य दस्तावेजों के साथ-साथ दरवाजे सहित अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस घटनाक्रम की वजह से आपातकालीन और हताहत सेवाएं दो घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रहीं। उत्तर पश्चिम दिल्ली के डीसीपी जितेंद्र मणि ने घटना की पुष्टि की और कहा कि आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story