भारत

टोल प्लाजा पर नशे में धुत लड़की ने जमकर हंगामा किया, सामने आया VIDEO

jantaserishta.com
5 April 2026 8:12 AM IST
टोल प्लाजा पर नशे में धुत लड़की ने जमकर हंगामा किया, सामने आया VIDEO
x
वीडियो हुआ वायरल.
झांसी: यूपी के झांसी में एक युवती ने टोल प्लाजा पर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वह करीब एक घंटे हंगामा करती रही और एक-एक करके तीन बूम को तोड़ डाले. उक्त युवती ऑर्केस्ट्रा डांसर बताई गई है. फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई छानबीन शुरु कर दी है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो झांसी जनपद के सकरार थानान्तर्गत खजुराहो हाईवे पर लुहारी टोल का बताया गया है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती गाली गलौज करते हुए हंगामा कर रही है और वह वहां लगे बूमों को तोड़ रही है.
सकरार थाना पुलिस के अनुसार, खजुराहो की ओर से किसी प्रोग्राम में हिस्सा लेकर कार से अपनी मित्र के साथ झांसी आ रही युवती कुछ देर टोल के पास रुकी. इसी बीच उसे पता चला कि उसका फोन कहीं गायब हो गया है.
इसी बात को लेकर वह टोल कर्मियों से सीसीटीवी कैमरा चैक कराने की जिद करने लगी. मौजूद कर्मचारियों ने उसे समझाया कि अभी कर्मचारी नहीं है, वह कुछ देर रुके तो कैमरे दिखा दिए जाएंगे, लेकिन वह नहीं मानी और हंगामा करने लगी. काफी देर तक चले हंगामे के बाद लोगों ने समझाकर उसे शांत कराया. हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. युवती झांसी की रहने वाली बताई गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story