भारत

नशे में धुत युवती ने जमकर काटा बवाल, वीडियो हुआ वायरल

jantaserishta.com
24 March 2022 5:58 PM IST
नशे में धुत युवती ने जमकर काटा बवाल, वीडियो हुआ वायरल
x
उसका ऑटो चालकों और अन्य लोगों से झगड़ा हो गया.

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में बुधवार देर रात 25 साल की एक युवती ने शराब के नशे में हंगामा कर दिया. इस दौरान दो लोगों ने उससे मारपीट की जिस पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. मथुरा गेट थाने के थानाधिकारी रामनाथ ने बताया कि शराब के नशे में एक युवती ने सड़क पर हंगामा किया. उसका ऑटो चालकों और अन्य लोगों से झगड़ा हो गया. पुलिस के अनुसार इसी दौरान ऑटो चालक महेश और चरण सिंह ने उसको लात मारी और जब वह जमीन पर गिरी तो भी उन्होंने उसे ठोकर मारी.

रामनाथ के मुताबिक इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें एक पुलिसकर्मी और कुछ अन्य व्यक्ति भी खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि दोनों आरोपी उसे लात मार रहे हैं. पुलिस के अनुसार इन दोनों को भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया. बाद में उनके खिलाफ धारा 354 (छेड़छाड़), 341 (गलत तरीके से रोकना) और 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया था.
अधिकारी ने बताया कि युवती की मां और परिवार के अन्य सदस्यों को मौके पर बुलाया गया और उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की गई. फिर उसे मां के साथ जाने दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story