भारत

नशे में धुत लड़की ने सड़क पर जमकर किया हंगामा, सैनिक को मारा धक्का, देखें वीडियो

Deepa Sahu
10 Sept 2021 12:09 AM IST
नशे में धुत लड़की ने सड़क पर जमकर किया हंगामा, सैनिक को मारा धक्का, देखें वीडियो
x
नशे में टल्ली एक लड़की ने सड़क पर जमकर हंगामा किया।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नशे में टल्ली एक लड़की ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। शराब के नशे में शोर-शराबा कर रही लड़की ने सेना की एक जीप को रोक लिया और इस पर लात मारने लगी। रोकने के लिए बाहर निकले सैनिक को भी धक्का दे डाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह घटना 8 सितंबर की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यस्त सड़क पर लड़की हंगामा कर रही है। सड़क पर भीड़ लग चुकी है। वह सेना की एक चीप के सामने खड़ी हो जाती है और फिर इसमें लात मारने लगती है। सैनिक ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसे भी धक्का देती है। इस दौरान वहां लोगों ने घटना को कैमरे में कैद कर लिया।


पुलिस ने कहा है कि महिला नशे में थी और सड़क पर हंगामा किया। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा है कि सेना की ओर से इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लोग इसकी तुलना लखनऊ गर्ल से कर रहे हैं, जिसने एक कैब ड्राइवर की पिटाई कर दी थी।


Next Story