भारत

नशे में धुत पापा की परियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस से की हाथापाई

jantaserishta.com
18 July 2023 3:11 PM IST
नशे में धुत पापा की परियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस से की हाथापाई
x
देखें VIDEO.
सहारनपुर: एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देर रात को युवतियों ने हंगामा किया। पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद पुलिस तीनों को थाने ले आई और मेडिकल कराया। साथ ही परिजनों को फोन कर युवतियों को उनके सुपुर्द कर दिया।
मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास का है। देर रात को तीन युवतियां सड़क से जा रही थी। उसी समय में किसी ने उनका विवाद हो गया। जिससे युवतियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिसकर्मी वहां पर पहुंचे तो युवतियों ने पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की। पुलिस के मुताबिक, तीनाें युवतियां शराब के नशे में थी और इन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर मौजूद लोगों ने इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस का बयान

प्रकरण में स्थानीय निवासियो की सूचना पर पुलिस मौके पर गयी। जहाँ कुछ युवतियां विवाद कर रही थी। पुलिस द्वारा इनका मेडिकल कराकर इनके परिजनो को सूचित कर उनके सुपुर्द किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story