भारत

7.39 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त, 7 गिरफ्तार

jantaserishta.com
1 Jan 2023 8:29 AM IST
7.39 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त, 7 गिरफ्तार
x

Representational image

बड़ा एक्शन.
आइजोल (आईएएनएस)| असम राइफल्स ने मिजोरम में कई छापेमारी के बाद 7.39 करोड़ रुपये मूल्य की मेथामफेटामाइन टैबलेट, हेरोइन और विदेशी सिगरेट सहित बड़ी मात्रा में ड्रग्स और प्रतिबंधित पदार्थ जब्त करने के साथ ही 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि जब्त सभी नशे का सामान म्यांमार से तस्करी कर लाया गया था। सूत्रों के अनुसार, असम राइफल्स के जवानों ने आबकारी और नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों के साथ आइजोल जिले के तुईखुरलू से 6.66 करोड़ रुपये मूल्य की 20,000 मेथामफेटामाइन की गोलियां बरामद कीं और चार तस्करों को गिरफ्तार किया।
एक अन्य कार्रवाई में चम्फाई जिले में म्यांमार की सीमा से सटे जोखवथार गांव में 41.60 लाख रुपये की विदेशी सिगरेट जब्त की गई। तीसरी घटना में असम राइफल्स के जवानों ने चम्फाई जिले के चम्फाई-आइजोल मार्ग पर एक वाहन से 31.05 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story