Top News

30 लाख की ड्रग्स जब्त, दो पैडलर गिरफ्तार

Nilmani Pal
14 Dec 2023 2:15 AM GMT
30 लाख की ड्रग्स जब्त, दो पैडलर गिरफ्तार
x

मुंबई। मुंबई क्राइम ब्रांच ने घाटकोपर इलाके से 2 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर 30 लाख रुपए की ड्रग्स बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। आगे की जांच जारी है।

ओडिशा में भी गिरफ्तारी

मुंबई क्राइम ब्रांच ने मोस्ट वॉन्टेड अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी के मुख्य आरोपी लक्ष्मीकांत प्रधान और उसके सह-सहयोगी बिद्याधर बृंदाबन प्रधान को 1820 किलोग्राम गांजा मामले में ओडिशा के गंजम जिले से गिरफ्तार किया है। इस गांजे की कुल कीमत 3.85 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पता चला कि, तस्करी का सामान ओडिशा से ही खरीदा गया था। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश में मोस्ट वॉन्टेड तस्करों की तलाश शुरू की। गिरफ्तारी से बचने के लिए तस्कर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के विभिन्न इलाकों में घूमता पाया गया।

Next Story