भारत

30 करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ जब्त

jantaserishta.com
22 Oct 2022 5:31 PM IST
30 करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ जब्त
x

DEMO PIC 

बड़ा एक्शन।
कोलकाता (आईएएनएस)| कोलकाता पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि उनके विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के अधिकारियों ने कोलकाता के एक गोदाम से अफीम आधारित नशीला पदार्थ जब्त किया है।
इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान फैयाज आलम (55), मोहम्मद सुल्तान (39) और मोहम्मद कलीम (28) के रूप में हुई है। नगर पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब्त नशीले पदार्थ की मात्रा 3,600.7 किलोग्राम है, जिसका बाजार मूल्य करीब 30 करोड़ रुपये है।
इस साल 14 अक्टूबर को एसटीएफ ने झारखंड के रहने वाले नौसाद अंसारी को मध्य कोलकाता के एजेसी बोस रोड से 531 किलोग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था।
अंसारी ने स्वीकार किया कि उसे यह काम झारखंड से मिला था। उसे कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके में आनंदपुर पुलिस स्टेशन के तहत गुलशन कॉलोनी में एक गोदाम में पहुंचाना था।
इसी कड़ी में शुक्रवार की देर रात एसटीएफ ने उस विशेष गोदाम में छापा मारा और वहां से भारी मात्रा में अफीम जब्त किया।
नगर पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोदाम इन नशीले पदार्थों के विभिन्न खुदरा विक्रेताओं को मुख्य वितरण केंद्र के रूप में कार्य करता था। एसटीएफ को संदेह है कि इस व्यापार के पीछे एक क्रॉस-कंट्री रैकेट शामिल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story