भारत
NCB का बड़ा एक्शन: 230 करोड़ की ड्रग्स बरामद, 7 गिरफ्तार
jantaserishta.com
28 April 2024 10:32 AM IST

x
तीन लैब्स का भंडाफोड़ किया गया है।
गांधीनगर: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गुजरात एटीएस के साथ एक संयुक्त अभियान में नशीले पदार्थ बनाने वाली तीन लैब्स का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी के अनुसार, इस ऑपरेशन में गुजरात और राजस्थान में तीन लैब्स का भंडाफोड़ किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने सात लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
टीम ने ऑपरेशन के दौरान राजस्थान के सिरोही और जोधपुर के साथ-साथ गांधीनगर के पिपलाज गांव और गुजरात के अमरेली जिले में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 22 किलोग्राम मेफेड्रोन और 124 किलोग्राम तरल मेफेड्रोन बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत 230 करोड़ है। गुजरात के डीजीपी विकास सहाय ने कहा कि लगभग दो महीने पहले एटीएस को जानकारी मिली थी कि दो लोग नशीला पदार्थ बनाने के लिए कहीं से कच्चा माल मंगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एनसीबी और गुजरात पुलिस की एटीएस ने संयुक्त तौर चार जगहों पर छापेमारी की और कुल 230 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ बरामद किए।
Tagsनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरोएनसीबीड्रग्सगुजरातराजस्थानNarcotics Control BureauNCBDrugsGujaratRajasthan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





