
x
बड़ा खुलासा.
आइजोल: मिजोरम में मादक पदार्थों की तस्करी मामले में असम राइफल्स और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं के पास से 1.20 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद की गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि विशेष खुफिया सूचना के आधार पर असम राइफल्स और आबकारी एवं नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने शनिवार रात को चंफई जिले के जोतलांग इलाके में संयुक्त अभियान चलाया। यह इलाका म्यांमार की सीमा से लगा हुआ है। टीम ने गहन तलाशी के दौरान दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा। इन महिलाओं के पास से 161.200 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी कीमत 1.20 करोड़ रुपए है।
एक अन्य घटना में चंफई जिले के मेलबुक इलाके में बेहिसाब नकदी की आवाजाही के बारे में विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया और एक बोलेरो को रोका।
अर्धसैनिक बलों और मिजोरम पुलिस ने वाहन से 21,88,500 रुपए की नकदी बरामद करते हुए वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। बरामद ड्रग्स, नकदी राशि और गिरफ्तार किए गए तीन व्यक्तियों को क्रमशः आबकारी और नारकोटिक्स विभाग और मिजोरम पुलिस को सौंप दिया गया।
इससे पहले, 20 जून को असम राइफल्स के जवानों ने पूर्वी मिजोरम के चम्फाई जिले से 29.4 लाख रुपए मूल्य की 39.2 ग्राम हेरोइन के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया था। मेथेम्फेटामाइन की गोलियां और हेरोइन समेत कई तरह की नशीली दवाएं अक्सर म्यांमार से तस्करी करके भारत और बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में पूर्वोत्तर राज्यों के जरिए अवैध रूप से पहुंचाई जाती हैं।
म्यांमार, जो चार पूर्वोत्तर राज्यों - अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड और मिजोरम के साथ 1,643 किलोमीटर की बिना बाड़ वाली सीमा साझा करता है, भारत में आने वाली नशीली दवाओं और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के लिए एक प्रमुख पारगमन बिंदु के रूप में कार्य करता है।
हालांकि, सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता के कारण अक्सर ड्रग्स जब्त किए जाते हैं और तस्करों को गिरफ्तार किया जाता है। म्यांमार का चिन प्रांत विभिन्न प्रकार की ड्रग्स, विदेशी वन्यजीवों और कई अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी का केंद्र है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





